बिहार को वाजिब हक मिलना ही चाहिए : ललन
12-Feb-2022 07:34 PM 4798
पटना 12 फरवरी (AGENCY) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुंगेर से पार्टी के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विशेष राज्य के मुद्दे पर आज कहा कि बिहार को वाजिब हक मिलना ही चाहिए। श्री सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम अपना हक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रहे हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है बल्कि बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन में है। बिहार की सरकार दोनों दल के सहयोग से चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के हक को प्रधानमंत्री से मांग रहे हैं। यदि अपना हक नहीं मांगेंगे तो हम राज्यवासियों से न्याय नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति से नहीं है प्रधानमंत्री श्री मोदी से है। प्रधानमंत्री से हक मांगने का अधिकारी सबको है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^