बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध सुनियोजित साजिश : जायसवाल
18-Jun-2022 07:29 PM 5036
पटना 18 जून (AGENCY) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए हिंसक उपद्रव को लेकर राज्य प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा किया और कहा कि प्रदेश में सुनियोजित ढंग से साजिश की गई है। श्री जायसवाल ने शनिवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है। सुनियोजित और संगठित ढंग से आंदोलन कर बिहार को तबाह करने साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ को लेकर हो रहे उपद्रव में प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपद्रवी हर ओर हिंसा और आगजनी करते रहे लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। कहीं कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और न ही कहीं भी आंसू गैस के गोले हीं दागे गए l उन्होंने कहा कि बिहार में छात्रों की ओर से इसका विरोध नहीं किया जा रहा है बल्कि टारगेट करके किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^