बिहार में कोई विवाद नहीं : नीतीश
08-Jun-2022 07:49 PM 8339
पटना 08 जून (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर आज कहा कि राज्य में सरकार पूरी तरह सतर्क है और यहां इस तरह का कोई विवाद नहीं है। श्री कुमार ने बुधवार को यहां इन्वेस्टर्स मीट-सह-बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर नीति 2022 का लोकार्पण कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के सवाल पर कहा, “बिहार में सरकार पूरी तरह अलर्ट है। यहां इस तरह का कोई डिस्प्यूट नहीं है। बिहार में बहुत शांति है। चाहे कोई किसी भी धर्म के माननेवाला हो, यहां किसी को कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने सब काम बहुत अच्छे ढंग से किया है। यहां इस तरह का आपस में कोई विवाद नहीं है। सबलोग यहां अपने ढंग से काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से इस पर ध्यान दिया जाता है। बिहार में दंगा जैसी कोई घटना नहीं होती है। सभी चीजों को लेकर पूरी तरह सतर्कता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^