बिहार में पहले चरण में राजद के सभी प्रत्यशी पहली बार लड़ रहे हैं लोकसभा का चुनाव
31-Mar-2024 03:29 PM 8791
पटना 31 मार्च (संवाददाता) बिहार में प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी चार सीटों पर इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में किये जायेंगे। बिहार में प्रथम चरण की चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.) के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। इन सभी सीटों पर राजद के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा के रण में ताल ठोक रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^