बिहार सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में 89 आईटीआई स्थापित करेगी
28-Dec-2021 08:36 PM 6446
पटना 28 दिसंबर(AGENCY) बिहार सरकार ने राज्य में अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने का फैसला लिया है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 89 आईटीआई खोलने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रस्ताव पर ईको पर्यटन के विकास के निमित्त ईको पर्यटन संभाग की स्थापना और इस संभाग के लिए विभिन्न कोटि के कुल 224 पदों के सृजन की मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही राजगीर जू सफारी के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 38 पदों के सृजन की स्वीकृति और विभिन्न कोटि के कुल 35 वाहनों के क्रय की भी स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल की इस साल की आखिरी बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को अब और सेवा विस्तार नहीं दिया गया। श्री शरण 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले उन्हें दो बार तीन-तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^