बिहार विधानसभा का चुनाव राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा: जदयू
24-Dec-2024 10:04 PM 5283
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (संवाददाता) जनता दल यूनाइटेड - जदयू ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - राजग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा में पार्टी संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। जदयू राजग के भीतर रहकर चुनाव लड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^