08-Nov-2021 04:11 PM
6560
बिहारी खस्ता ठेकुआ ये एक पारंपरिक और यूनिक डीप फ्राय स्वीट रेसिपी है, जिसे आटे और चीनी से बनाया जाता है। ये बिहारी क्यूजीन की डिश है और बिहार में इसे शाम के स्नैक्स के रूप में जैसे बिस्कुट और कुकीज की तरह परोसा जाता है। साथ ही इसे प्रसाद के रूप में भी परोसा जाता है। इसे मुख्य रूप से छठ पूजा के वक्त बनाया जाता है और प्रसाद के तौर पर परोसा जाता है।
सरल मिठाई स्नैक रेसिपी है, ठेकुआ रेसिपी या फिर खजूर रेसिपी, जिसे आटे से बनाया जाता है।
ठेकुऐ और खजूर की इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और इसके लिए आपको केवल 3 सामग्रियों की जरूरत है। मुख्य रूप से आटे को आपको पिघली हुई चीनी और घी की सही मात्रा के साथ गूथना है। आटे का सख्त होना जरूरी है, ताकि आप बाद में इसे अपनी पसंद का आकार दे सकें। इसके बाद आपको इसे घी या फिर कुकिंग ऑयल में तब तक डीप फ्राय करना होगा, जब तक ये हल्के भूरे नहीं हो जाते हैं। डीप फ्राय करने की वजह से यह बाकी स्नैक्स या कूकीज और बिस्कुट से अलग हैं, जिन्हें आमतौर पर ऑवन में बेक किया जाता है। साथ ही, ठेकुआ तब अधिक सख्त और करारा हो जाता है, जब ये ठंडा हो जाता है। आप इन्हें 5 से 7 दिनों तक एयरटाइट डब्बों में आसानी से रख सकते हैं।
Bihari Khasta Thekua
Traditional
Unique..///..bihari-khasta-thekua-traditional-and-unique-deep-fry-sweet-recipe-327009