बिजली गिरने से तीन बच्चियों की मृत्यु, छह झुलसे
25-Jun-2022 10:12 PM 5567
रीवा, 25 जून (AGENCY) मध्यप्रदेश के रीवा जिले में आज बिजली गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी और छह लोग झुलस गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार रीवा जिले के मऊगंज तहसील मुख्यालय के वार्ड क्रमांक दो में बिजली गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। इस घटना में छह लोग झुलस गये है। घायलों को मऊगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से यह घटना घटित हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली गिरने से तीन बच्चियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री चौहान ने जिले के अन्य स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^