बिजली कटौती का मामला सदन में उठाऊंगी : डॉ. रागिनी सोनकर
27-Jul-2024 05:11 PM 2506
जौनपुर, 27 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा है कि बिजली समस्या पूरे प्रदेश की समस्या हो गई है, 29 जुलाई से चलने वाले विधानसभा के सत्र में वह यह मामला उठाएंगी। जिले के मड़ियाहू डाक बंगले पर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए क्षेत्रवासियों के साथ मछली शहर के विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने शनिवार को चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या पूरे प्रदेश की समस्या हो गई है। विधानसभा के 29 जुलाई से चलने वाले सत्र में यह मामला उठाया जाएगा, अगर बिजली का हाल यही रहा तो किसानों की आय दुगनी कराने का वायदा करने वाली सरकार किसानों को कर्ज में डाल देगी। पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^