बिका हुआ कमल नहीं खिलेगाः सुक्खू
23-Jun-2024 08:57 PM 6681
देहरा, 23 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कमल खरीदा है और बिका हुआ कमल कभी नहीं खिलता। श्री सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ पूर्व विधायक होशियार सिंह को टिकट मिलने से खुश नहीं हैं। क्योंकि जिस कमल के निशान पर होशियार चुनाव लड़ रहे हैं वह भाजपा कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से सींचा हुआ नहीं है। मेरी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वे भी पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें क्योंकि यह चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नहीं बल्कि कांग्रेस और बिके हुए विधायक के बीच है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^