बिकाऊ पूर्व विधायकों की खुल रही पूरी कुंडली: सुक्खू
19-May-2024 06:32 PM 5645
बिलासपुर, 19 मई (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिन पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना ईमान बेचा है, उनकी पूरी कुंडली खुल रही है। श्री सुक्खू ने कहा कि जनता जान चुकी है कि बिकाऊ विधायक एक महीना हिमाचल की सीमा के अंदर क्यों नहीं आए। वे सरकार गिराने की साजिश रचने में लगे थे और परिवार को भी मुंह दिखाने काबिल नहीं थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने ‘धनबल’ का प्रयोग करने के बाद जो नया काला कोट शपथ लेने के लिए सिलाया था, वह दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^