बिना देरी करें जनता की समस्याओं का समाधान: योगी
14-Nov-2023 06:42 PM 8305
गोरखपुर 14 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात और उनकी समस्या के समाधान का सिलसिला जारी रखा। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में श्री योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में कतई विलंब नही होना चाहिए। जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^