बोपन्ना ने डेविस कप के लिये किया अभ्यास
13-Sep-2023 10:44 PM 1441
लखनऊ 13 सितंबर (संवाददाता) अपने करियर का आखिरी डेविस कप मुकाबला खेलने लखनऊ पहुंचे भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने बुधवार को यहां अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अमेरिकी ओपन में पुरुष युगल वर्ग के उप-विजेता 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना मोरक्को के खिलाफ 16 सितंबर से शुरू होने वाले डेविस कप मुकाबले में हिस्सा लेंगे। बोपन्ना दोपहर करीब एक बजे गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम पहुंचे और अभ्यास किया। करीब तीन घंटे चले अभ्यास सत्र में सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद ने भी शिरकत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^