बुब्लिक ने सिनर को हराकर हाले ओपन में किया उलटफेर
20-Jun-2025 10:30 PM 6612
बर्लिन, 20 जून (संवाददाता) कजाकिस्तान के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर बुब्लिक ने हाले ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर टूर्नामेंट अगले दौर में जगह बना ली है। गत चैंपियन सिनर गुरुवार को कजाकिस्तान के बुब्लिक से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए। अगस्त 2023 के बाद रैकिंग के हिसाब से सिनर की यह बहुत बड़ी हार है। अगस्त 2024 के बाद से यह पहली बार है जब सिनर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी से हारे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^