चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत: अंकटाड
17-Apr-2024 06:43 PM 1314
नयी दिल्ली 17 अप्रैल (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (अंकटाड) ने अपनी नयी रिपोर्ट में कहा है कि चालू वर्ष में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रही है। अंकटाड ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत सार्वजनिक निवेश से वर्ष 2023 में भारत में विकास को बल मिला और सेवा क्षेत्र में मजबूत स्थानीय मांग के साथ ही उपभोक्ता सेवाएँ और ठोस बाहरी माँग से भी विकास को गति मिली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^