चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के लिए शुक्रवार होगा ऐतिहासिक दिन: खंडेलवाल
02-Jan-2025 08:27 PM 6074
नयी दिल्ली 02 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी में चाँदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि शुक्रवार का दिन चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अशोक विहार में 1675 फ्लैटों का लोकार्पण करेंगे। श्री खंडेलवाल ने गुरुवार को यहां कहा, “यह कदम क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें आधुनिक आवासीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। हम उनके नेतृत्व और इस उल्लेखनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^