23-Aug-2022 05:56 PM
1646
चांगवोन, 23 अगस्त (संवाददाता) भारतीय निशानेबाजों ने चांगवोन 2022 पैरा-शूटिंग विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आयोजन के छठे दिन मंगलवार को तीन पदक जीते।
विश्व की नंबर पांच शूटर रुबीना फ्रांसिस ने पी2 महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में 213.2 पॉइंट के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में ईरान की शाही ने 238.4 पॉइंट के साथ स्वर्ण जीता, जबकि उनकी हमवतन सारेह जवांमर्दी ने 234.3 पॉइंट के साथ चांदी अपने नाम की।
रुबीना ने निशा और सुमेधा के साथ मिलकर पी2 महिला टीम 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में भारत के लिये रजत भी जीता।
इसी बीच, सिंहराज अधाना, दीपेंद्र सिंह और संदेश की भारतीय टीम ने पी1 पुरुष टीम 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में रजत पदक हासिल किया।
भारत अब तक चांगवोन 2022 में एक स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित नौ पदक जीत चुका है।...////...