चावल फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित, मिश्रण सुविधा का हुआ है विस्तार: सरकार
08-Nov-2024 12:03 AM 8920
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (संवाददाता) सरकार ने देश में सार्वजनिक वितरण के लिए खरीदे जाने वाले चावल के फोर्टिफिकेशन (पौष्टिक तत्व से पुष्ट करने) के कार्यक्रम को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप और पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए कहा है कि इसके लिए 30,000 चालू चावल मिलों में से 21,000 से अधिक ने पोषक तत्व मिश्रण उपकरण स्थापित किए हैं। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार इन इन उपकरणों के माध्यम से प्रति माह कुल 2.23 करोड़ टन चावल को पौष्टिक तत्वों से संपुष्ट किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^