23-Aug-2023 11:38 PM
5864
न्यूयाॅर्क 23 अगस्त (संवाददाता) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने भारत को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है।
श्री नेल्सन ने चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( इसरो) को बधाई देते हुए कहा,“ चंद्रयान-3 चंद्र की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर बधाई हो इसरो ! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।”
इस बीच ब्रिटेन की स्पेस एजेंसी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि इतिहास बन गया, इसरो को बधाई। उसने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसरो को बधाई देते हुए कहा,“ आपने तो इतिहास रच दिया। इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई।”
चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद इजरायल ने भी बधाई दी है। इजरायल ने ट्वीट करते हुए कहा,“चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर भारत को हार्दिक बधाई! अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति आपका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है, और यह उपलब्धि विज्ञान और नवाचार के लिए एक और बड़ी छलांग है।...////...