चंपावत में मैक्स खाई में गिरी,तीन की मौत,तीन घायल
11-Apr-2022 09:49 PM 2568
नैनीताल/चंपावत 11 अप्रैल (AGENCY) उत्तराखंड के चंपावत जनपद में टनकपुर में सवारियों से भरी मैक्स के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 टनकपुर मार्ग पर अमोड़ी के पास घटी है। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके पर राहत व बचाव कार्य चलाया। सभी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया। जिनमें से चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया ।मृतकों में केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा व हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली शामिल हैं जबकि कैलाश राम, सूरज कुमार व सूरज घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^