चम्पावत उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
25-Apr-2022 09:57 PM 2733
देहरादून 25 अप्रैल(AGENCY) उत्तराखण्ड के चम्पावत में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) मथुरादत्त जोशी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस चम्पावत उपचुनाव को पूरी शिदत्त के साथ एकजुट होकर लडेगी तथा सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अल्मोडा के विधायक मनोज तिवारी एवं लोहाघाट के विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जोशी के अनुसार, बैठक में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने प्रतिभाग किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^