चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्राफी जीत कर भारत रचेगा इतिहास: ठाकुर
13-Jul-2023 07:22 PM 1397
नई दिल्ली 13 जुलाई (संवाददाता) खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा। ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, चेन्नई 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान भी लॉन्च किया। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ चेन्नई में तीन अगस्त को होगा, जिसमें भारत, कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 12 अगस्त तक खेले जाने वाली प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। भारत के बाहर देखने के लिए इसे वॉच हॉकी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^