चीमा ने अनाज मंडी दिड़बा में सरकारी गेहूं खरीद का किया शुभारंभ
13-Apr-2025 09:57 PM 8398
चंडीगढ़/दिड़बा/संगरूर, 13 अप्रैल (संवाददाता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को दिड़बा की अनाज मंडी में सरकारी गेहूं खरीद का शुभारंभ किया। श्री चीमा ने भरोसा दिलाया कि इस सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों द्वारा लाई गई फसल की बोलियां भी लगवाईं और मौके पर ही सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा फसल की खरीद सुनिश्चित करवाई गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^