चीन के दुकान में आग लगने से आठ लोगों की मौत
14-Apr-2025 09:39 PM 4672
कुनमिंग, 14 अप्रैल (संवाददाता) चीन के युन्नान की प्रांतीय राजधानी कुनमिंग के चेंगगोंग जिले में एक दुकान में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। इस बीच आग में दुकान में रखे कई सामान जल कर खाक हो गये। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^