चीन के युन्नान में भूकंप से 22 लोग घायल
02-Jan-2022 08:38 PM 4671
कुनमिंग 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के युन्नान प्रांत में स्थित निंगलांग काउंटी में रविवार को आए भूकंप से 22 लोग घायल हो गये है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर 0302 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र युन्नान और सिचुआन प्रांत सीमा के करीब 38 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया भूकंप का केंद्र लिजिआंग शहर की निंगलांग काउंटी सीट से लगभग 60 किलोमीटर और निकटतम शहर योंगनिंग से 3 किलोमीटर दूर स्थित था। प्रांतीय भूकंपीय प्रशासन ने बताया कि घरों के नुक़सान की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि राज्य समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि 60 कर्मियों का खोज एवं बचाव दल को भूकंप के केंद्र पर भेजा गया है। युन्नान भूकम्पीय ब्यूरो ने बताया कि निंगलान में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) ने बाद में बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.5 और गहराई 10 किलोमीटर की गहराई था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^