चीन में आया मध्यम दर्जे का भूकंप
22-Oct-2022 08:01 PM 6230
बीजिंग, 22 अक्टूबर (संवाददाता) चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में शनिवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार अपराह्न 13:17 बजे गारज़े तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के लुडिंग काउंटी में महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 12 किलोमीटर (7.4 मील) की गहराई में स्थित था। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सिचुआन प्रांत चीन के सबसे भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां प्राय: भूकंप आते रहते हैं। हाल के दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप वहां मई 2008 में आया था, उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ मापी गयी थी। उस समय, 87,150 लोग मारे गए या लापता हो गए, 374,000 घायल हो गए और लाखों लोग बेघर हो गए। आर्थिक क्षति एक ट्रिलियन युआन (149.5 अरब डॉलर) से अधिक हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^