चीन में गैस विस्फोट में चार की मौत, 13 घायल
20-Jul-2022 10:32 PM 3627
तिआनजिन, 20 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तरी चीन के तियानजिन नगरपालिका में एक अपार्टमेंट की इमारत में गैस विस्फोट होने से इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। धमाका सुबह करीब सवा सात बजे मंगलवार को बेइचेन जिले में हुआ जिससे तीन मंजिला इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार तड़के आखिरी तीन लोगों के मिलने के बाद खोज और बचाव के प्रयास समाप्त हो गए। आपातकालीन उपचार के बावजूद चार लोगों की मौत हो गई। जिला सरकार के प्रचार विभाग के अनुसार 13 अन्य लोगों की चोटें जानलेवा नहीं हैं। विस्फोट प्रभावित इलाके में बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^