चीन में निर्माणाधीन स्थल पर हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
12-Aug-2024 09:52 PM 3506
झेंगझोउ 12 अगस्त (संवाददाता) मध्य चीन हेनान प्रांत में एक निर्माणाधीन स्थल पर हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है। चांगगुआन शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना हेनान में रविवार सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर हुई। यह दुर्घटना दक्षिण से उत्तर जल मुड़ाव परियोजना के चांगगुआन हिस्से में हुई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^