चीन में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
09-May-2024 01:39 PM 7932
यिनचुआन, 09 मई (संवाददाता) उत्तर पश्चिमी चीन के निंगज़िया हुई प्रान्त में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्घटना करीब 07:40 बजे क्विंगटोंगक्सिया शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब तेज़ रफ़्तार ट्रक और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^