चीन से व्यापार बंद करे केंद्र सरकार: संजय सिंह
19-Dec-2022 11:56 PM 4385
लखनऊ 19 दिसंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) सांसद एवं प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि चीन लगातार हमारे देश में घुसपैठ कर देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहा है और मौजूदा सरकार उसके साथ व्यापार कर देश के सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ा रही है। श्री सिंह ने कहा कि चीन से व्यापार को तुरंत बंद कर देना चाहिये और देश के सैनिकों के साहस और बलिदान की कद्र करनी चाहिए। केन्द्र को बताना चाहिये कि दुश्मन देश चीन को 7.5 लाख करोड़ का व्यापार क्यों दिया जा रहा है। गलवान में झड़प के बाद 31 प्रतिशत आयात कैसे बढ़ा जबकि केंद्र सरकार ने आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^