चेन्नईयिन ने पंजाब को 5-1 से हराया
30-Oct-2023 12:33 PM 3907
चेन्नई, 30 अक्टूबर (संवाददाता) चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में अपने घरेलू मैदान में पंजाब एफसी पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की है। रविवार रात यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी के लिए कॉनर शील्ड्स ने दो गोल किये। जबकि रयान एडवर्ड्स, विंसी बेरेटो और राफेल क्रिवेलारो ने भी एक-एक गोल किया। वहीं पंजाब एफसी के लिए एकमात्र गोल कृष्णनंदन सिंह ने किया। चेन्नईयिन एफसी के मुख्य कोच ओवेन कॉयले ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^