छात्रों ने लिया पानी की बर्बादी, वायु व ध्वनि प्रदूषण रोकने का संकल्प
26-Dec-2024 07:40 PM 6666
इटावा, 26 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में इटावा महोत्सव के दौरान पर्यावरण छात्र संसद का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने पानी की बर्बादी, वायु व ध्वनि प्रदूषण रोकने का संकल्प लिया। पर्यावरण संसद में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे और उन पर बहस करने के साथ ही इन प्रस्तावों को पास किया गया। खास बात यह रही कि इस संसद में सभी प्रकार के प्रदूषण रोकने के संबंध में कारगर प्रयास करने के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^