छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभायेंगे ऋषभ शेट्टी
03-Dec-2024 03:51 PM 8726
मुंबई, 03 दिसंबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे।ऋषभ शेट्टी ने अपनी नई फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म में वह छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को संदीप सिंह बना रहे हैं।ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, हमारा सम्मान और विशेषाधिकार, भारत के महानतम योद्धा राजा की महाकाव्य गाथा प्रस्तुत करते हुए द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज। यह सिर्फ एक फ़िल्म नहीं है।यह एक योद्धा के सम्मान में एक युद्धघोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की ताकत को चुनौती दी, और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। ये फिल्म 27 जनवरी को ग्लोबली रिलीज होगी। हर हर महादेव।संदीप सिंह ने कहा, ऋषभ शेट्टी इस भूमिका के लिए मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे। ऋषभ वाकई में छत्रपति शिवाजी महाराज की ताकत, भावना और वीरता का प्रतीक हैं। यह फिल्म कई सालों से मेरा सपना रही है और इस कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^