छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके
28-Aug-2023 11:51 PM 6768
बिलासपुर 28 अगस्त (संवाददाता) छत्तीसगढ़ मे सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सोमवार की रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रात 20.04 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। इसके कुछ ही देर बाद 20.26 बजे 3.8 तीव्रता वाले भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 23.21 उत्तरी अक्षांश और 83.22 पूर्वी देशांतर और जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^