छत्तीसगढ़ के बजट में मोदी की गारन्टी के चुनावी वादे को पूरा करने पर विशेष फोकस
09-Feb-2024 09:23 PM 6832
रायपुर 09 फरवरी(संवाददाता)छत्तीसगढ़ की साय सरकार के एक लाख 47 हजार 446 करोड़ रूपए के आगामी वित्त वर्ष के आज विधानसभा में पेश बजट में विधानसभा चुनावों के दौरान मोदी की गारन्टी के रूप में किए गए अहम चुनावी वादों को पूरा करने पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा पेश यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।इस बजट का आकार चालू वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^