मुख्यमंत्री चौहान संबल योजना में 14475 श्रमिकों को देंगे अनुग्रह राशि
26-Sep-2021 06:15 PM 3563
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 27 सितम्बर 2021 सोमवार को खरगोन जिले के झिरन्या से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए अनुग्रह सहायता योजना में 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। अंतरित की जाने वाली राशि में संबल योजना के 13 हजार 769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रूपये तथा निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता राशि के 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 4 मई 2021 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना में असंगठित क्षेत्र के 16 हजार 844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि सिंगल से अंतरित की गई। श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए जन्म से मृत्यु तक अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मण्डल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना में सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। mpinfo..///..chief-minister-chouhan-will-give-ex-gratia-amount-to-14475-workers-in-sambal-yojana-319781
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^