चिंटू और आम्रपाली का ‘लव विवाह’ 13 मई को
02-May-2022 10:36 PM 1259
लखनऊ 02 मई (AGENCY) भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू और सुपर हाट आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लव विवाह. काम’ 13 मई को रिलीज होगी। वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन की रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘लव विवाह.काम एक रोमांटिक पारिवारिक फ़िल्म है, जिसके ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फ़िल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल ने संयुक्त रूप से सोमवार को बताया कि फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया गया है। दर्शकों की भारी डिमांड पर हम अब इस फ़िल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने 13 मई का डेट रखा है। फ़िल्म में लीड रोल में प्रदीप पांडेय चिंटू और सुपर हॉट आम्रपाली दुबे हैं। प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि फ़िल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। भोजपुरी फिल्में कई बनी, लेकिन यह उन सब से बेहद अलग है। फ़िल्म की कहानी, गाने, संवाद, स्क्रीप्ले आदि सभी काफी अलग और कैची हैं, जो दर्शकों के सीधे दिल में उतर जाएगा। फ़िल्म को अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है, और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। अनंजय पूर्व में पटना से पाकिस्तान, मेहंदी लगा के रखना आदि फ़िल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वे अब इस फ़िल्म से पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं। उनकी पहली फ़िल्म रिलीज हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^