चिराग पासवान 29 को पहुंचेंगे धनबाद, जन आक्रोश रैली में भरेंगे हुंकार
28-Sep-2024 07:54 PM 3490
रांची,28 सितम्बर (संवाददाता) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान 29 सितम्बर रविवार को धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। श्री पासवान झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर सुबह सेवा विमान नई दिल्ली से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची पहुंचेंगे। हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं संग सड़क मार्ग से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री पासवान धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली में हुंकार भरेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अदित्य विजय प्रधान ने आज यहां बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड का लगातार दौरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान झारखंड को अपनी जन्मभूमि मानते है एवं पार्टी के संस्थापक स्व॰ रामविलास पासवान के विकसित झारखंड के सपनों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष को एनडीए गठबंधन के तहत धनबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती हैं एवं इसको लेकर दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है। लोजपा को पूर्ण विश्वास है कि गठबंधन धर्म निभाते हुए लोजपा धनबाद की सीट जीत कर के एन॰डी॰ए की झोले में डालेगी, और पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^