चिराग-सात्विक की जोड़ी इंडिया ओपन के दूसरे दौर में
17-Jan-2024 11:26 PM 6219
नई दिल्ली 17 जनवरी (संवाददाता) एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने चीनी ताइपे के फैंग-चिह ली और फैंग-जेन ली पर कड़े संघर्ष के बाद 21-15, 19-21, 21-16 से जीत हासिल कर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 के दूसरे दौर में जगह बनायी। पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 में उपविजेता रही दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने काफी तेज खेल दिखाया और और शुरुआती गेम आसानी से जीत लिया लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी दूसरे गेम में उनकी लय तोड़ने में कामयाब रहे और ब्रेक तक 11-5 की बढ़त ले ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^