चोटिल श्रेयंका पाटिल हुई एशिया कप से बाहर
21-Jul-2024 05:03 PM 5459
दांबुला 21 जुलाई (संवाददाता) भारतीय ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल बाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण महिला एशिया कप से बाहर हो गई हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल विज्ञप्ति के अनुसार 21 वर्षीय श्रेयंका के अपने बाएं हाथ की चौथी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने एशिया कप में अब तक पाकिस्तान के साथ हुये मैच में 3.2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये थे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^