लोगों से पैसे लेकर टिकट देती है कांग्रेस-मायावती
28-Aug-2021 12:00 PM 5341
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि देश में अब कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि बीएसपी कांग्रेस की तरह लोगों को पैसा देकर पार्टी के लोगों को चुनाव में टिकट नहीं देती है, बल्कि चुनाव में खुद पैसा लगाने वालों को अधिकांश टिकट देती है। जिनका पार्टी के जनाधर को बढ़ाने के लिए हर प्रकार से योगदान होता है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गयी बुकलेट पर उन्होंने कहा कि इसमें विपक्षी दलों पर टिप्पणी करने के साथ खुद के कमियों का वर्णन करती तो बेहतर होता। बसपा मुखिया मायावती ने यहां मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लगभग सभी दलों की आलोचना की लेकिन वह कांग्रेस पर कुछ अधिक ही हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है। जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि आज हमें काम नहीं करना पड़ेगा। यह कांग्रेस का भीड़ जुटाने का कल्चर है। देश के साथ राज्यों में भी कांग्रेस की बहुत बुरी हालत है। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिला पंचायत तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तरह अपने संगठन को चलाने और चुनाव लडने के लिए भी बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों से आर्थिक मदद नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कांग्रेस तो धन लेने के एवज में उन्हें राज्यसभा आदि में भेजती है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गयी बुकलेट पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए बसपा नेत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर ठीक करे। कांग्रेस ने बुकलेट में बसपा का काफी दुष्प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नही दो चार जितनी चाहे बुकलेट जारी करे, कांग्रेस की झूठी बातों में जनता नही आने वाली है। पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर बसपा तो कांग्रेस को बाहर करने के बड़े अभियान में लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उत्तराधिकारी के सवाल पर कहा कि फिलहाल तो मैं मैं बिल्कुल फिट हूं। मुझे अभी किसी उत्तराधिकारी की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि मेरा स्वस्थ्य अभी ठीक है। इसी कारण मुझे अभी किसी को अपना उत्ताराधिकारी बनाने की जरूरत नहीं है। आगे आने वाले समय में जब स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा तब उत्तराधिकारी जरूर बनाउंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा उत्तराधिकारी केवल दलित ही होगा। जब भी बसपा के उत्तराधिकारी का चयन करना होगा तो वह दलित वर्ग से ही होगा इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा की अभी मै पार्टी चलाने में सक्षम हूं। Uttar Pradesh Mayawati..///..congress-gives-tickets-by-taking-money-from-people-mayawati-313868
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^