कांग्रेस को जनभावनाओं से नहीं कोई सरोकार, भाजपा फतेहपुर में फहराएंगी जीत का झंडा : बिक्रम ठाकुर
18-Oct-2021 08:45 AM 2459
फतेहपुर । हिमाचल प्रदेश के परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा फतेहपुर में आक्रामक रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की जयराम सरकार के विकास के नाम पर जनता के बीच आई है। जहां भी सरकार के प्रतिनिधि न होने की वजह से विकास रुका पड़ा है उसे महज एक साल में गति दी जाएगी। बिक्रम ठाकुर ने फतेहपुर में चुनावी सभा के दौरान पत्रकारों से से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने के लिए जो आम लोगों के बीच भ्रांतियां बोई जा रही है कि भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा विरोध में कार्य किया जा रहा बिल्कुल गलत है सभी एकजुटता से कार्य कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भी विश्वास नही उन्होंने जो अपना पोस्टर जारी किया है उसमें स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एवं स्वर्गीय सुजान सिंह पठनीया को ही ही स्थान दिया उनको केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश नेताओं पर भी कोई विश्वास नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्रवाद पर ही दाव खेल रही क्योंकि वो भी जानते हैं कि राष्ट्रीय औऱ प्रादेशिक नेताओं में इतनी कुव्वत नही की वो उन्हें चुनाव जीता सके । कांग्रेस ने कभी भी मुददों पर बात नहीं की है क्षेत्रवाद, परिवारवाद के साथ साथ धड़ों में कार्य करती रही है। प्रदेश में कांग्रेस के दो धड़े कार्य करते रहे हैं एक वीरभद्र कांग्रेस और एक कांग्रेस, वीरभद्र कांग्रेस हमेशा कांग्रेस पर भारी रही है यही वजह है और उनके हस्तक्षेप के बगैर कांग्रेस की जीत लगभग असंभव रही है। इसलिए उनकी मृत्यु के बाद भी श्रद्धांजलि का नाम ले कर वोट मांगे जा रहे। कांग्रेस के पास नेताओं की कमी के साथ ही मुद्दों की भी कमी है और वो जनभावनाओं के साथ खेल कर दोनों स्वर्गीय नेताओं के नाम पर बंदूक तान कर निशाना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। फतेहपुर में जो बाहरी और भीतरी का नारा दिया जा रहा है जनता खुद तय करे की जो उनके प्रत्याशी है जो आज तक बाहर रहे अपने पिता द्वारा बनाई सियासी जमीन पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी एक साधारण परिवार से संबंध रखते एवं लंबे समय से उसी क्षेत्र में लोगों के बीच कार्य कर रहे हैं। Congress BJP Bikram Thakur..///..congress-is-not-concerned-with-public-sentiments-bjp-will-hoist-the-flag-of-victory-in-fatehpur-bikram-thakur-323675
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^