कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का किया पुतला दहन
06-Sep-2021 01:00 PM 1795
बिलासपुर । जि़ला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू चौक में कोंग्रेसियो ने पुलिस के साथ हल्की नोंकझोंक के बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का पुतला जला दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक स्वर में उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा के साथ माफी मांगने की बात कही। दोपहर 12 बजे नेहरू चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेहरू चौक पर निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान बीते दिनों भाजपा प्रदेश प्रभारी के दिए गए बयान से नाराज कोग्रेसियो ने डी पुरेंदेश्वरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच घड़ी चौक की ओर से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, प्रदेश सचिव गोपाल दुबे समेत अन्य पदाधिकारियों भीड़ के साथ पुतला लेकर पहुंचे। तभी पुलिस की नजर उस ओर पड़ गई। आनन फानन में पुलिस पुतला छीनने के लिए दौड़ पड़ी। लेकिन उससे भी ज्यादा चौकने कार्यकर्ताओं ने हल्की नोकझोक के बीच पुलिस की उपस्थिति में पुतला को जला दिया। पुलिस इसके बाद जलते पुतले पर बोतल से पानी डालती दिखी। अतत: इस बीच पुतला जलाकर खाक हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरिन्देश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में अपनी असफलता और हताशा से उत्प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार के लिए अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर अपना संस्कार का ही परिचय दिया है ,साथ ही जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को अपशब्द कहकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का अपमान किया है ,जो अस्वीकार्य है । जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। हमारी मांग है कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी माफी मांगे। आज पुतला दहन के मौके पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन,विनोद साहू ऋषि पांडे समेत पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित रहे। Congress..///..congressmen-burnt-effigy-of-bjp-state-in-charge-d-purendeshwari-315527
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^