तेल में हाथ डालकर बनाती हैं खाना
16-Nov-2021 04:14 PM 5361
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला खौलते तेल में हाथ डालकर खाना बनाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कड़ाई में खौलते तेल में कुछ तल रही है। महिला को बिना करछी के ही तेल में हाथ डालकर कुछ तलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान महिला का हाथ भी जलता नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था लेकिन बाद में ये अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा। लोगों को महिला का खाना बनाने का यह अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग इन्हें दुनिया की सबसे अनोखी महिला बता रहे हैं। Cook food..///..cook-food-by-putting-hands-in-oil-328594
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^