कॉर्न अप्पे
08-Sep-2021 04:29 PM 4288
क्या चाहिए फ्रोज़न या ताज़े कॉर्न- 1 कप, सूजी- 1 कप, दही- 1/2 कप, नमक- स्वादानुसार, हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच, फ्रूट सॉल्ट या सोडा - 1 छोटा चम्मच, तेल- आवश्यकतानुसार। ऐसे बनाएं कॉर्न को थोड़ा-सा पानी डालकर चिकना पीस लें। इसमें सूजी, दही, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे ढककर पच्चीस से तीस मिनट के लिए रखें। घोल ज़्यादा गाढ़ा ना ज़्यादा पतला रखें। अप्पे के सांचे में थोड़ा सा तेल डालकर चिकना करें। घोल में सोडा या फ्रूट सॉल्ट डालें और इसके ऊपर दो-तीन चम्मच पानी डालकर फेटें। इसे ज़्यादा नहीं फेटना है। अप्पे के सांचे में चम्मच से घोल डालें। आंच धीमी रखें। हर अप्पे पर ऊपर से हल्का सा तेल डालें। एक तरफ़ से जब अप्पे अच्छी तरह सिक जाएं तब इसे पलट कर सुनहरा होने तक सेकें। गर्मा-गर्म अप्पे को नारियल चटनी, सॉस, चाय या पसंदीदा चटनी के साथ परोसें। appe..///..corn-appe-316042
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^