मरीजों को भुलक्कड़ बना रहा कोरोना, युवा ज्यादा बन रहे हैं शिकार
21-Sep-2021 12:24 PM 6403
कोरोना वायरस लोगों को भुलक्कड़ बना रहा है। वायरस से उबरे लोगों की याददाश्त कमजोर हो रही है। वैसे तो यह समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिली है लेकिन युवाओं में खास तौर पर यह समस्या देखी जा रही है। बीस से तीस फीसदी तक युवा भूलने की बीमारी की जद में है। जबकि पुराने बीमारी से जूझ रहे लोगों में यह समस्या और भी गंभीर बनी हुई है। मरीज रोजमर्रा की चीजों को भी भुलने लगे हैं। वहीं, चीजों को भूलने की समस्या बताने वाले मरीजों का डॉक्टर एमएमएस (मिनी मेंटल स्टेटस) टेस्ट करा रहे हैं जिसमें यादाश्त की कमी से पीड़ित अधिकतर मरीज फेल हो रहे हैं corona..///..corona-is-making-patients-forgetful-youth-are-becoming-more-victims-318628
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^