‘द फ्यूचर इज नाउ’ थीम पर आधारित होगी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024
19-Jul-2024 12:23 PM 3893
नयी दिल्ली 19 जुलाई (संवाददाता) द फ्यूचर इज नाउ थीम पर इस वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आयोजन किया जायेगा और इसके लिए आईएमसी ऐप और वेबसाइट लाँच की गयी है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल रात यहां आयोजित एक कार्यक्रम में थीम के अनावरण के साथ ही आईएमसी ऐप और वेबसाइट काे लाँच किया। इसके साथ ही आईएमसी के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया। श्री सिंधिया ने पहला पंजीकरण किया। दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा सह-आयोजित एशिया की प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आठवां संस्करण इस वर्ष 15 अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों - विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली न्यू डे और वैश्विक मानक संगोष्ठी का भी आयोजन कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^