'द रोशंस' का ट्रेलर रिलीज
10-Jan-2025 04:01 PM 1425
मुंबई, 10 जनवरी (संवाददाता) डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'द रोशंस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।द रोशंस में रोशन परिवार की सिनेमा यात्रा के बारे में नई जानकारी दी जाएंगी। यह सीरीज रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों के योगदान और उनके सिनेमा के प्रति समर्पण को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। द रोशन्स में रौशन उनके पुत्र राकेश रौशन और राजेश रोशन और पोते ऋतिक रोशन की जर्नी को दिखाया जायेगा।‘द रोशन्स’ ट्रेलर की शुरुआत रोशन लाल नागरथ के बनाए बेहतरीन क्लासिक्स गीतों से होती है। रोशन के पोते ऋतिक रोशन अपने दादा जी गीत सुनते हुए, उनको याद करते हैं।ट्रेलर में ऋतिक बताते हैं कि रोशन सरनेम से पहले उनका कुछ और सरनेम था।ऋतिक बोलते हैं कि उनके दादा जी का नाम था रोशन लाल नागरथ। ये बहुत ही इंट्रेस्टिंग स्टोरी है कैसे हमारा सरनेम नागरथ से रोशन बना। रोशन परिवार के बारे में इस सीरीज में कई बॉलीवुड सितारे अपने मन के भाव साझा करते हुए नजर आए। इनमें आशा भोंसले, शत्रुध्न सिन्हा,जावेद अख्तर,प्रेम चोपड़ा,अनिल कपूर, संजय लीला भंसाली, शाहरूख खान, अनु मल्लिक, सोनू निगम,प्रियंका चोपड़ा,अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर समेत अन्य शामिल हैं।शशि रंजन निर्देशित-सह निर्मित और राकेश रोशन निर्मित प्रोड्यूस डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ का 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^