दारा सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित
23-Jan-2024 11:47 PM 6861
लखनऊ 23 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि विधान परिषद उपचुनाव में श्री चौहान को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। विधान भवन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में श्री चौहान को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^