डॉ राजेश राजौरा बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव
11-Jun-2024 11:33 PM 6477
भोपाल, 11 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठतम अधिकारियों में शामिल डॉ राजेश कुमार राजौरा को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। वर्ष 1990 बैच के अधिकारी डॉ राजौरा अपने मौजूदा दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, एनबीपीसीएल के प्रबंध संचालक और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व भी निभा रहे हैं। सरकार ने उन्हें मौजूदा दायित्वों के साथ ही मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा है। अपने तीन दशक से अधिक समय की सेवा अवधि में डॉ राजौरा ने महत्वपूर्ण पदों पर बेहतर तरीके से कार्य किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^